धामी कैबिनेट का विस्तार आज, पांच नए मंत्री लेंगे शपथ हरिद्वार, रूद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली नैनीताल, पिथौरागढ़ के जिलों के विधायकों को मिल सकता है मौका
उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रहे किंतु-परंतु पर अब विराम लगने जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। मंत्रिमंडल के सभी पांच रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया गया है शुक्रवार सुबह लोकभवन में राज्यपाल नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बार कैबिनेट गठन में उन जिलों को प्राथमिकता दी गई है, जिन्हें अब तक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया था। इसी क्रम में हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ और टिहरी जिलों के विधायकों में से चयन किए जाने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को कैबिनेट विस्तार की प्रमुखता से खबर छापी थी

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त

गौरतलब है कि धामी कैबिनेट में रिक्त पांच पदों को भरने को लेकर लगातार मंथन जारी था। मुख्यमंत्री कुछ समय पहले विस्तार को लेकर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा की थी। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल चयन में मुख्यमंत्री को फ्री हैंड दे दिया गया था

मंत्रियों को मिलेगा काम करने का पूरा मौकाः
राज्य में अगले साल फरवरी-मार्च के दौरान विधानसभा

ये भी पढ़ें:  जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम

12 सदस्य हो जाएंगे विस्तार के बाद मुख्यमंत्री समेत उत्तराखंड कैबिनेट में

नए मंत्रियों को लोकभवन में दिलाई जाएगी शपथ

चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में नए मंत्रियो को काम करने के लिए कम से कम 10 महीने का पूरा मौका मिलेगा

नवरात्रि-शुक्रवार का शुभा संयोगः मंत्रिमंडल विस्तार के लिए चुना गया दिन भी विशेष है। हाल ही में नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हुआ है और शुक्रवार शक्ति की उपासना का दिन माना जाता है।

ये भी पढ़ें:  बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील

गहरे राजनीतिक संदेशः नवरात्रि के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को मुख्यमंत्री का राजनीतिक ‘मास्टर स्ट्रोक’ माना जा रहा है। इस फैसले से धामी ने न सिर्फ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलों पर विराम लगाया है. बल्कि संगठन और सरकार के भीतर संतुलन साधने का भी प्रयास किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *