घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त के घायल होने पर पुलिस द्वारा उसे अस्पताल में कराया भर्ती चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोेके जाने पर अभियुक्तों द्वारा अपने वाहन से पुलिसकर्मी व एक अन्य व्यक्ति को मारी थी टक्कर पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में अभियुक्तों का वाहन बल्लीवाला फ्लाई ओवर के पास हो गया था दुर्घटनाग्रस्त घटना के बाद पुलिस से बचने के लिये अभियुक्तों द्वारा गली-मौहल्लो के बीच बने रास्तों का किया था इस्तेमाल
आपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक: 07-04-26 की देर रात्रि विकासनगर पुलिस द्वारा डाकपत्थर तिराहे के पास हरबर्टपुर की ओर से तेजी आ रही एक काले रंग की हरियाणा नम्बर की संदिग्ध कार संख्या एचआर-87-पी-6040 को चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया तो कार चालक वाहन को न रोकते हुए और अधिक तेज गति से पुल नम्बर 01 की ओर भगा ले गया। जिसकी सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से तत्काल सभी चैक पोस्टों को प्रसारित की गयी, कुछ समय पश्चात पुलिस को उक्त कार के धनवंतरी चौक से कैनाल रोड की तरफ जाने वाली सडक पर खडे होने तथा उक्त कार सवार व्यक्तियों द्वारा वहां पर भी हंगामा मचाये जाने की सूचना प्राप्त हुई।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजाने आगामी चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर सार्थक चर्चा करी

सूचना पर तत्काल थाना विकासनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध कार सवार व्यक्तियों से पूछताछ का प्रयास किया गया तो कार चालक द्वारा वाहन को तेजी से बैक करते हुए सरकारी वाहन को टक्कर मार दी तथा मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी के ऊपर गाडी चढाते हुए उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया, इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा कार सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार उक्त व्यक्ति को भी टक्कर मारते हुए तेजी से मौके से फरार हो गये।

मौके पर गम्भीर रूप से घायल पुलिसकर्मी तथा उसे बचाने के प्रयास में घायल हुए एक अन्य व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु लेहमन हास्पिटल विकासनगर ले जाया गया तथा फरार वाहन के सम्बन्ध में कंट्रोल रूम तथा व्हाट्सअप के माध्यम से सूचना सर्कुलेट की गई, जिस पर वाहन के सिटी की ओर भागने तथा कुछ समय पश्चात उक्त वाहन के बल्लीवाला फ्लाई ओवर के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसमें चालक सहित 02 लोग सवार थे, दुर्घटना में वाहन चालक को चोटें आई, जिसे उपचार हेतु पुलिस द्वारा सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा वाहन सवार दूसरे व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि वाहन सवार 03 अन्य व्यक्ति दुर्घटना के बाद रास्ते उतरकर भाग गये थे, जिनके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए पुलिस द्वारा वाहन सवार व्यक्ति सहित 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  Ssp पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों की वीसी के माध्यम से ली गई गोष्ठी

बल्लीवाला के पास वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल वाहन चालक वर्तमान में अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना के सम्बन्ध में कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0: 107/2026 धारा: 121(2)/132/ 281/109(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। सभी अभियुक्तों के मेडीकल में उन सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि विकासनगर क्षेत्र में घटना के बाद वे सभी पुलिस से बचने के लिये देहरादून की ओर भाग गये, इस दौरान रास्ते में हो रही सघन चैकिंग से बचने के लिये उनके द्वारा मुख्य मार्ग को छोडकर गली-मौहल्लों के बीच से होकर निकलने वाले रास्तों का प्रयोग किया गया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

01- साहिल पुत्र आनन्द सिंह निवासी टीचर कॉलोनी डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून, उम्र 20 वर्ष
02- आयुष पुत्र मूसा मसीह निवासी पहाडीगली मार्टेंडेल, थाना विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र 24 वर्ष
03- अंशुल चौहान पुत्र दिलीप चौहान निवासी जीवनगढ कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून स्थायी निवासी हयब टकरी, थाना चकराता, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष
04- प्रियांशु पुत्र पूरन सिंह निवासी बामनवाला हरिपुर, कालसी जिला देहरादून, उम्र 21 वर्ष

अस्पताल में उपचाराधीन वाहन चालकः-

01- गौरव चौधरी पुत्र श्री सुधीर चौधरी निवासी निवासी नई कॉलोनी, निकट गोगामाडी मंदिर डाकपत्थर, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *