आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार मसूरी कट के समीप यमुना पुल के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी SDRF टीम को मिली। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व मे टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनाएं दो अलग-अलग स्थानों पर हुई थीं। एक ट्रक जूडो क्षेत्र के पास नदी में गिरा, जिसमें सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल आए। वहीं दूसरी घटना यमुना पुल के समीप हुई, जिसमें चालक को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई SDRF टीम द्वारा लापता व्यक्ति की खोज हेतु यमुना पुल से डैम तक विभिन्न संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। टीम ने नदी तट एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक रूप से तलाशी ली, परंतु सर्चिंग के दौरान लापता व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका। टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा पंजीकरण हेतु ट्राजिट कैम्प ऋषिकेश में 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30 मोबाईल टीमें तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *