कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल पर बिलबिला रही भाजपा नेत्रियों को बताना चाहिए कि क्या वे परचून की दुकान पर शराब बेचना शुरू करवाएंगी?
प्रतिमा सिंह ने कहा, “गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ता की तरह शराब की दुकानें खोलकर सरकार चला रही भाजपा अब महिला आरक्षण के नाम पर घड़ियाली आंसू मत बहाओ। बताओ, 70 सीटों वाली सरकार चलाने के लिए गली-मोहल्लों में शराब की दुकानें खोल रहे हो प्रतिमा सिंह ने आगे कहा कि महिला आरक्षण बिल के सर्वसम्मति से पास होने के बाद केवल चुनावी लाभ लेने के लिए भाजपा अब डिलिमिटेशन बिल लेकर आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय इस मुद्दे को भी अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रही है, भाजपा महिला बिल की आड़ में संविधान के उन महत्त्वपूर्ण अनुच्छेदों में परिवर्तन करना चाहती है जो परिसीमन और संघीय ढांचे में संतुलन बनाए रखता है भाजपा सिर्फ महिलाओं की आड़ लेकर संविधान बदलने के अपने मंसूबों को अंजाम देना चाहती है, कांग्रेस पार्टी और एनी विपक्षी दलों का मानना है कि महिला आरक्षण बिल २०२३ जिस पर सभी दलों की सहमति थी उसे अधिनियम में तब्दील करे सरकार, क्यूंकि बिना जनगणना के अगर आगे की कार्यवाही हुई तो एससी एसटी ओबीसी महिलाओं के साथ धोखा होगा प्रतिमा सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर शराब की दुकानें बढ़ाकर समाज को प्रभावित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर महिला आरक्षण के नाम पर केवल प्रचार और भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि अगर भाजपा की नीयत साफ है तो महिला आरक्षण को बिना किसी देरी और परिसीमन के बहाने के तुरंत लागू किया जाए।
कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा सरकार से सीधे सवाल किया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर ड्रामा करने के बजाय वास्तविक कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं।भाजपा के नेता और नेत्रियाँ आज जिस तरह बोल रही हैं हाथरस दलित महिला सामूहिक बलात्कार और हत्या पर शांत क्यों थी मणिपुर पर मुंह में दही क्यों जमी थी अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहाँ छुप कर बैठी थी। देश की आधी आबादी अब भाजपा के जुमलों में नहीं आएगी

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्टार नाइट 27 अप्रैल को प्रियंका मेहर और 28 अप्रैल को बाॅलीवुड गायक विशाल मिश्रा का लाइव काॅन्सर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed