उत्तराखंड में बाहरी लोगों द्वारा उत्तराखंड की शांति को भंग करने वाला एक नया मामला सामने आया है बितेरोज देहरादून के प्रेमनगर का मामला संज्ञान में आया है जिसमे एक युवक ने पुलिस के साथ अभद्रता की तो इस अभद्रता पर भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक घटना पर निंदा प्रकट की उन्होंने कहा कि करोल बाग में रहने वाला युवक जो यहां पर आकर पुलिस के साथ इस तरीके की हरकतें करता है जो कि काफी शर्मनाक है। पहले तो उस university ने किसी भी

ये भी पढ़ें:  अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले - मुख्यमंत्री

प्रकार के उस कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। अनुमति ना लेने के बावजूद वहां पर इस तरीके की प्रक्रिया करी जा रही थी और पूरे यातायात को बाधित कर दिया गया था और जिस पर पुलिस ने जब जवाबी कार्यवाही में उनको मना किया। यातायात को बाधित ना हो उसके लिए कार्य करना शुरू किया तो जिस प्रकार से वह विशाल नामक युवक ने वर्दी जो कि वर्दी हमारा मान और सम्मान है उस पर हाथ लगाता है और उनसे बदतमीजी करता है तो जवाबी कार्यवाही में निश्चित रूप से इस तरीके की प्रक्रिया करी जाएगी। लेकिन इसको लेकर जिस प्रकार से भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं वह पूरी तरह से निराधार है, गलत है। क्योंकि जब हमारे उत्तराखंड में आप आ रहे हैं, हमारे शांत क्षेत्र में आप आ रहे हो और इस तरीके की अगर कोई भी हरकत आप कर रहे हैं तो जवाबी कार्यवाही के लिए निश्चित रूप से आपको तैयार रहना पड़ेगा। पुलिस की कार्यवाही बिल्कुल सही है जो प्रदेश का वातावरण बिगड़ेगा उसके खिलाफ कार्यवाही जरूर होगी

ये भी पढ़ें:  सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *