जिलाधिकारी देहरादून द्वारा दोनो अभियुक्तों को 06 माह हेतु जिला बदर करने के दिये थे आदेश**दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध चोरी, लूट व अन्य आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग हैं पंजीकृत* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आदतन/अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्व प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कोतवाली विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत 01- राहुल कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप नि0 कश्यप मौहल्ला जीवनगढ, कोतवाली विकासनगर व 02- आसिफ पुत्र राशिद नि0 मुस्लिम बस्ती कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून के आदतन अपराधी है, जिनके विरुद्ध नकबजनी, चोरी, शस्त्र अधिनियम के कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तों का कोतवाली विकासनगर पर आपराधिक इतिहास होने एवं अभियुक्तों की छवि आम-जनता के मध्य आपराधिक प्रवृत्ती की होने पर जनहित एवं थाना क्षेत्र मे शान्ति व कानून व्यवस्था को सुचारू रखने के दृष्टिगत उक्त अभियुक्तों को जिला बदर करने हेतु उसके विरूद्व धारा 3(1) गुण्डा अधि0 के तहत रिपोर्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को प्रेषित की गयी थी तथा उक्त रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा आदेश/वाद धारा 3(1) गुण्डा अधि0 के अन्तर्गत दोनो अभियुक्तों को 06 माह के लिए जिला बदर किये जाने सम्बन्धित आदेश निर्गत किये गये। जिसके अनुपालन में आज दिनांक 04-05-26 को दोनो अभियुक्तों को ढोल नगाड़े बजाकर एवं लाउडस्पीकर से मुनादी कर देहरादून की सीमा से बाहर पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश की सीमा में छोड़ते हुए उनके जिला बदर की कार्यवाही की गयी। साथ ही दोनो अभियुक्तों को 06 माह की अवधि तक देहरादून की सीमा मे प्रवेश न करने तथा 06 माह से पूर्व जनपद की सीमा में आने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी। *विवरण जिला बदर अभियुक्त -*01- राहुल कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप नि0 कश्यप मौहल्ला जीवनगढ, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून 02- आसिफ पुत्र राशिद नि0 मुस्लिम बस्ती, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून *आपराधिक इतिहास :-* *01- राहुल कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप नि0 कश्यप मौहल्ला जीवनगढ, कोतवाली विकासनगर, देहरादून*01- मु0अ0सं0 -214/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून 02- मु0अ0सं0- 238/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून03- मु0अ0सं0- 372/2023 धारा -380/457/411 भादवि कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून04- मु0अ0सं0 -65/2024 धारा 380/411 भादवि कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून05- मु0अ0सं0 – 169/2024 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून 06- मु0अ0सं0- 291/2024 धारा -305/317(2) बीएनएस कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून07- मु0अ0सं0- 194/2025 धारा- 60 आबकारी एक्ट कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून। *02- आसिफ पुत्र राशिद निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर, देहरादून*01-मु0अ0सं0 -330/2017 धारा -392/411 भादवि, थाना विकासनगर, देहरादून02-मु0अ0सं0 -114/2018 धारा -110 जी, सीआरपीसी, थाना विकासनगर, देहरादून 03- मु0अ0सं0- 478/2019 धारा -394/341/411 भादवि, थाना विकासनगर, देहरादून04- मु0अ0सं0 -480/2019 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट, थाना विकासनगर, देहरादून05- मु0अ0सं0 -109/2020 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून06- मु0अ0सं0 -9/2021 धार -394/506 भादवि थाना विकासनगर, देहरादून07- मु0अ0सं0 -368/2021 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून08- मु0अ0सं0 -515/2021 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून09- मु0अ0सं0 372/2022 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून10- मु0अ0सं0 -287/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून11- मु0अ0सं0 -403/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून12- मु0अ0सं0 -188/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून13- मु0अ0सं0 -11/2021 धारा -394/411/506 भादवि थाना विकासनगर, देहरादून14- मु0अ0सं0 225/2025 धारा -3(5)/304(2)/317(2)बीएनएस एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून15- मु0अ0सं0 -108/2020 धारा -392/356/441 भादवि थाना विकासनगर, देहरादून16- मु0अ0सं0 -147/2022 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून17- मु0अ0सं0 325/2022 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून18- मु0अ0सं0 -61/2024 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून

ये भी पढ़ें:  नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव: डॉ धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *