पुलिस कार्यवाही का विरोध करने वालों के विरूद्ध आदोंलन की दी चेतावनी पुलिस मुठभेड में घायल हुए निरीक्षक के शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना करते हुए उनके द्वारा दिखाये गये अदम्य साहस की करी प्रशंसा आज दिनाँक: 05-05-26 को हरिद्वार के बहदराबाद क्षेत्र से आये मुस्लिम संगठन के व्यक्तियों द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी देहरादून से मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विगत दिनांे मुठभेड द्वारा पुलिस द्वारा कुख्यात बदमाश को मार गिराने पर एसएसपी देहरादून व निरीक्षक नरेश राठौर की सराहना करते हुए एसएसपी देहरादून को ज्ञापन दिया गया। इस दौरानर उनके द्वारा अपराधियांे के विरूद्ध एसएसपी देहरादून द्वारा उठाये जा रहे सख्त कदमों की सराहना करते हुए उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की गई तथा मुठभेड में घायल हुए निरीक्षक नरेश राठौड के शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना की गई। साथ ही पुलिस द्वारा कुख्यात बदमाश के विरूद्ध की गयी कार्यवाही को अपना समर्थन देते हुए उसका विरोध करने वालों के विरूद्ध आंदोलन की चेतावनी दी

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून की सटीक रणनीति का दिखा असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *