देहरादून– राजधानी देहरादून के थाना बसंत विहार में आज प्रातः कांवली रोड गोविंदगढ़ पुल के पास एक ट्रक द्वारा एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है। उक्त सूचना पर थाना वसन्त विहार से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर ट्रक संख्या UK 07 CB 7123 के चालक द्वारा एक व्यक्ति को कांवली रोड गोविंदगढ़ पुल के पास टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पूछताछ करने पर मृतक का नाम सकल देव साहनी पुत्र दयाराम साहनी निवासी शिपनगर थाना सेयारा जिला सीतामढ़ी बिहार हाल पता कालिंदी एनक्लेव उम्र 55 वर्ष ज्ञात हुआ, मृतक व्यक्ति मजदूरी का कार्य करता था जो अपने साथियों के साथ सुबह मजदूरी पर जाने के लिए उक्त स्थान पर खड़ा था।

ये भी पढ़ें:  कम तेल की थाली महिला मोर्चा के द्वारा चलाए जा दिव्या भव्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने संतुलित आहार के महत्व को समझने तथा अत्यधिक तेल युक्त भोजन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना

मिली जानकारी के अनुसार कांवली रोड निवासी सकल देव साहनी सुबह दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान रेत से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि शव क्षत-विक्षत हो गया।

घटना के बाद मौके पर परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने वहां लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं में से एक

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कांवली रोड पर सुबह के समय तेज रफ्तार डंपरों का आवागमन आम बात है, लेकिन पुलिस और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देते। लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है और चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही। नगर कोतवाली प्रभारी हरिओम चौहान ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण और नकल माफिया ने युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला, सरकार जवाब दे : डॉ जसविंदर सिंह गोगी वोट की लूट से बनी सरकार पेपर धांधली से लेकर चढ़ावा चंदा दान चोरी तक पहुँच गयी: डॉ प्रतिमा सिंह

पुलिस द्वारा मौके से मृतक के शव को पंचायतनामे एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतू कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया, घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों द्वारा थाना वसन्त विहार पर लिखित तहरीर दी गयी है, जिस पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अज्ञात ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed