देश के बेसुमार स्कूलों में एक वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून की छात्राओं का तीन दिवसीय आई.ए.वाई. पी. टूर्स लैंसडाउन से सफलता पूर्वक सम्पन्न होकर वापस लौट आया है इस टूर्स का उद्देश्य छात्राओं को साहसिक कार्य, नेतृत्व की क्षमता एवं सामाजिक कार्यों में सहभागिता की भावना विकसित करना था , छात्राओं ने लैंसडाउन के घने जंगलों में जंगल ट्रैक व विभिन्न चुनौतिपूर्ण एडवेंचर गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए लैंसडाउन के बारे में जाना । छात्राओं ने लैंसडाउन के आस – पास में स्वच्छता अभियान भी चलाया जिसमे सिविल जज प्रिया साह भी पहुंची और उनका उत्साहवर्धन करते हुए ख़ुद भी इस अभियान का हिस्सा बनीं , उन्होंने भी छात्राओं के साथ पूरे समय उपस्थित रहकर उनका हौसला बढ़ाया, छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की उन्होंने इस टूर्स को अत्यंत सफल करार देते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य विभा कपूर टूर्स पर आए अध्यापकों ज्योति वासुदेव, अर्पिता मालेंकर, पवन देवली और हिमालयन गैंगेज़ ट्रैक्स एंड टूर्स के प्रबंध निदेशक राजीव जोशी की तारीफ़ करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के टूर्स और गतिविधियों को कराने का विशेष आग्रह किया ताकि देश में छात्रों – छात्राओं को बेहतर पढ़ाई के साथ इस प्रकार की गतिविधियों को सीखने और समझने का अवसर मिल सके

ये भी पढ़ें:  एसजीआरआर इंटरनेशनल स्कूल पहुँचे मुख्यमंत्री शिक्षा और संस्कार को मिली नई ऊर्जा मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर के योगदान को सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *