दिनांक 28/05/2026 को ईद -उल- जुहा (ईद) पर्व के दृष्टिगत यातायात प्लॉन

● घण्टाघर से बिन्दाल जाने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

● दर्शनलाल तथा तहसील चौक से आने वाले वाहन, जिन्हें बिन्दाल क्षेत्र की ओर जाना है, वह दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग से होते हुए अपने गंत्वय की ओर जायेंगे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

● राजपुर रोड से बिन्दाल की जाने वाले ट्रैफिक को घण्टाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जायेगा।

● बल्लूपुर / किशननगर चौक से घण्टाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार कैण्ट की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

● राजपुर क्षेत्र से आने वाले वाहन, जिन्हें बिन्दाल क्षेत्र की ओर जाना है, वह दिलाराम चौक से होते हुए कैण्ट मार्ग से होते हुए अपने गंत्वय की ओर जायेंगे।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून की सख्ती का दिखा असर

● नमाजियों को नमाज पढने हेतु घंटाघर से बिन्दाल वाले मार्ग में जाने दिया जायेगा।

● उपरोक्त डायवर्ट प्लान प्रातः 06.00 बजे से 10.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

बैरियर प्वांइट

1- घण्टाघर
2- बिन्दाल
3- यमुना कॉलोनी
4- अग्रवाल बेकरी
5- धर्मपुर चौक
6- ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा
7- चन्द्रबनी चौक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *