राजधानी देहरादून में स्वास्थ्य महकमें से बड़ी ख़बर आ रही है जहाँ दून मेडिकल कॉलेज के डिप्टी MS उप चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नंदन सिंह बिष्ट ने इस्तीफ़ा दे दिया है। बताया जा रहा है कि दून मेडिकल कॉलेज के डिप्टी MS और प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी के फिजिशियन डॉक्टर नंदन सिंह बिष्ट ने निजी कारणों के चलते इस्तीफ़ा दिया है, जबकि सूत्रों की माने तो अस्पताल में पिछले कुछ समय से विभिन्न प्रशासनिक और वित्तीय मामलों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। जिसमें आयुष्मान योजना से जुड़े मामलों और हाल ही में सामने आए मैस संबंधी अनियमितताओं की जांच भी शामिल है। सूत्रों की मानें तो डॉ बिष्ट के इस्तीफ़े के पीछे आपसी खींचतान को भी माना जा रहा है। बहरहाल इस्तीफ़े की पुष्टि दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ गीता जैन ने की है उन्होंने ने बताया कि चार दिन पूर्व इस्तीफ़ा भेजा गया था जिसको स्वीकार कर लिया गया है। अब बड़े सवाल ये उठ रहे हैं कि राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जब अधिकारियों में तालमेल की कमी नज़र आएगी तो प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के अस्पतालों का क्या हाल होगा

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *