उत्तराखंड क्रांति दल जिला उत्तरकाशी की ओर से जिलाधिकारी उत्तरकाशी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जिले में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गयाl तथा देवभूमि उत्तराखंड में पांच जिलाधिकारी में उत्कृष्ट कार्य के लिए उनका भी चयन होने पर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की गई l केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने कहा कि जिस प्रकार से चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है वही गंगोत्री धाम में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए जिस प्रकार की नीति बनाई गई तथा उसको धरातल पर उतारने का हर संभव प्रयास किया गया वह भी काबिले तारीफ है l जनता की समस्याओं को सुनना एवं उसका तत्काल संज्ञान लेकर समाधान करना या फिर किस प्रकार से समाधान किया जा सकता है इस पर संबंधित को निर्देशित करना या स्वयं धरातल पर जाकर निरीक्षण करना इसके लिए उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से आपको बहुत-बहुत साधुवाद प्रेषित किया जाता है तथा हम भगवान काशी विश्वनाथ एवं मां गंगा से आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं एवं हम आपसे उम्मीद करते हैं कि आप इसी प्रकार ईमानदारी से जनपद को अपनी सेवाएं आगे भी देते रहेंगे

ये भी पढ़ें:  2027 में प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस: कुमारी सेलजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *