पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक -1 हाथी बड़कला में साइबर सुरक्षा विषय पर एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। यह वेबिनार साइबरपीस फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में कक्षा 11 के 65 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य मयंक शर्मा सहित कुल 6 शिक्षकों ने भी वेबिनार में सहभागिता की।
वेबिनार के दौरान साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग, सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग तथा डिजिटल नागरिकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।
विद्यालय प्रशासन ने साइबरपीस फाउंडेशन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों से प्राप्त जानकारी को अपने दैनिक डिजिटल जीवन में अपनाने का आह्वान किया
