थाना सेलाकुई में ग्राम जूलो भगवानपुर, सेलाकुई मे दो पक्ष के मध्य लडाई झगडे होने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर 02 पक्ष पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद के चलते आपस मे झगड़ रहे थे, जिन्हें पुलिस द्वारा मौके पर काफी समझाने का काफी प्रयास किया गया, परन्तु दोनो पक्ष अत्यधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ झगड़ने लगे। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षों से 03 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-

1- ऋषिराज पुत्र स्व0 मोहनलाल निवासी जूलो भगवानपुर, सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र-59 वर्ष।
2-आनंद किशोर पुत्र स्व0 बुद्धराम निवासी जूलो भगवानपुर सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र-54 वर्ष ।
3-लीला पुत्र स्व0 बुद्धराम निवासी जूलो भगवानपुर सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र-49 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *