लोक पर्व हरेला के अवसर पर दून पुलिस द्वारा हरियाली का संदेश देते हुए वृह्द स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद के अन्य उच्चधिकारियों के साथ पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कर आम जन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी। पुलिस लाइन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में लगभग 100 की संख्या में फलदार तथा छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग

हरेला पर्व के दौरान जनपद के सभी थाना/चौकी परिसर में वृहद स्तर पर पौधारोपण करते हुए पूर्व से लगे पौधों व क्यारियों का भी सौंदर्यकरण किया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक अपराध/ नगर, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, क्षेत्राधिकारी सदर/डालनवाला व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *