मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने तथा मादक पदार्थो की तस्करी में लगातार सक्रिय नशा तस्करों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों कों पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में थाना पटेल नगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी संबंधित अपराधों में पूर्व में जेल गए अपराधियों के विरुद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रभावी पैरवी की गई। जिसके फलस्वरूप दिनांक: 04/05/26 को गृह अनुभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा थाना पटेलनगर क्षेत्र में ब्रह्मपुरी में निवासरत अभियुक्त नितिन उर्फ नाटु पुत्र लॉरेंस को 03 माह हेतु जिला कारागार सुद्धोवाला, देहरादून में निरुद्द किए जाने के आदेश जारी हुए। अभियुक्त नितिन उर्फ नाटू काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशे दी जा रही थी। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 27-07-26 को मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के बाईपास रोड देहरादून क्षेत्र के एक ढाबे में छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पटेलनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त ढाबे पर दबिश देते हुए अभिुयक्त नितिन उर्फ नाटु को गिरफ्तार करते हुए जिला कारागार देहरादून में दाखिल किया गया।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया

अभियुक्त पूर्व में कई बार मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है तथा अभियुक्त के लगातार नशा तस्करी में लिप्त रहने पर उसके विरुद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए थे।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

नितिन उर्फ नाटू पुत्र लॉरेंस निवासी मकान नंबर 338, ब्रह्मपुरी थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष

ये भी पढ़ें:  श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

आपराधिक इतिहास

1-मु0अ0सं0- 26/2020, धारा- 8/22 NDPS Act थाना पटेल नगर देहरादून
2-मु0अ0सं0- 330/2021, धारा- 8/21/27ए NDPS Act थाना पटेल नगर देहरादून
3-मु0अ0सं0- 382/2023, धारा- 8/21 NDPS Act थाना पटेल नगर देहरादून
4-मु0अ0सं0- 342/2024, धारा- 8/21/60 NDPS Act थाना पटेल नगर देहरादून
5-मु0अ0सं0- 478/2025, धारा- 8/21/60 NDPS Act थाना पटेल नगर देहरादून

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन

पुलिस टीम

1-उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार
2-हे0का0 सुशील कुमार
3-का0 प्रवीण कुमार
4-का0 राहुल कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *