भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट का जन्मदिन आज राज्यभर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धार्मिक अनुष्ठानऔर सेवा भाव कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जिसके क्रम में जगह जगह मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, जलाभिषेक, पौधारोपण, फल एवं मिष्ठान वितरण, गौ सेवा आदि सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें उनके दीर्घायु होने और लंबे समय तक कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने की कामना गई।

पार्टी मुख्यालय में इस अवसर पर विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल एवं प्रदेश सरकार में दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला के नेतृत्व में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पौधे लगाकर प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गई।

ये भी पढ़ें:  सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएंः डाॅ. धन सिंह रावत

​इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने कहा, आज हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष जी का जन्म दिवस, हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही हर्ष और उल्लास का दिन है। उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के बूथ-बूथ तक अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुई है। राज्यभर के समस्त कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में एकजुट होकर संगठन के मूल भाव और निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं और पार्टी को निरंतर सुदृढ़ बनाने में जुटे हुए हैं परिहार ने प्रदेश अध्यक्ष के जन्म दिवस के निमित्त आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि आज पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनसेवा और धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़े अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसमें सेवा कार्य के मार्गेट विभिन्न जिलों में अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। धार्मिक अनुष्ठान के तहत देवभूमि के प्रमुख मंदिरों में विशेष जलाभिषेक एवं पवित्र नदियों पर गंगा आरती का आयोजन कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। वहीं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ आह्वान को आगे बढ़ाते हुए व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया ​उन्होंने पार्टी परिवार की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हम भगवान बदरी-केदार, महासू देवता और बाबा बागनाथ जी से प्रार्थना करते हैं कि वे हमारे माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी को उत्तम स्वास्थ्य, निरोगी जीवन और लंबी आयु प्रदान करें, ताकि वे लंबे समय तक हम सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहें इस दौरान पार्टी मुख्यालय में दायित्वधारी विनोद उनियाल, सुरेश भट्ट, शादाब शम्स, प्रदेश कार्यालय सचिव जगनमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, हिमांशु संगथानी, राजकुमार पुरोहित, हरीश चमोली, विजय खंडूड़ी, कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *