अहमदाबाद में आठ एवं नौ अगस्त को सम्पन्न होने जा रहे केंद्रीय विद्यालय शिक्षकों के द्विवार्षिक अधिवेशन में शिक्षकों की गंभीर समस्याओं एवं शिक्षा के क्षेत्र में नए सुधारो पर चर्चा होगी!
राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तराखंड से शिक्षकों का पंद्रह सदस्य दल अधिवेशन में भाग लेने के लिए आज देहरादून से अहमदाबाद को रवाना हो गया!
दल का नेतृत्व कर रहे देहरादून संभाग के महासचिव डी एम लखेडा ने बताया की एआईकेवीटीए केंद्रीय विद्यालय संगठन में शिक्षकों का नेतृत्व करने वाला सबसे बड़ा संगठन है इसलिए शिक्षकों की विभिन्न मांगो का समाधान करवाना उसका दायित्व है, उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति के कारण एवं समय समय पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन उनके आंकड़ों को सरकारी पोर्टल पर अंकित करने के कारण वर्तमान में शिक्षकों पर कार्य का अधिक वर्क लोड आ गया है जिसके कारण गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण कार्य करना कठिन हो गया है और इसके समाधान हेतु नई शिक्षा नीति के तहत छात्र शिक्षक अनुपात के आधार पर शिक्षकों की न्युक्ति की जानी अति आवश्यक है
7 वें वेतन आयोग द्वारा दिए गये तीन वित्तीय लाभो का 100%लाभ सभी शिशकों को दिया जाना चाहिए, पारदर्शी स्थायी स्थानांतरण पालिसी को लागू किया जाए तथा लोकल एवं परस्पर स्थानांतरण को पॉलिसी में शामिल किया जाए!
पूर्व में घोषित हार्ड स्टेशन को पुनः हार्ड स्टेशन बनाया जाए ताकि दुर्गम में कार्य कर रहे शिक्षकों को सुगम में कार्य करने का मौका मिल सके !
केंद्रीय विद्यालय संगठन में शिक्षकों के वेलफेयर हेतु एक अलग वेलफेयर अनुभाग का गठन किया जाए !
संगीत, कार्यनुभव, आर्ट एवं शारीरिक शिक्षकों को पदोउन्नति प्रदान करने हेतु निर्देश जारी किये जाए ! पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ सभी को दिया जाए, प्रोजेक्ट स्कूलों के शिक्षक कर्मचारियों का वेतन समय से जारी करने हेतु ठोस निर्देश जारी हो!
केंद्रीय सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत सीधे मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में इलाज की सुविधाएं प्रदान की जाए!
अकस्मात मृत्यु होने पर परिवार के आश्रित को तुरंत सेवा में लिया जाए ताकि पीड़ित परिवार की आजीविका चलती रहे सहित अन्य मुद्दों की जोरदार पैरवी अधिवेशन में की जाएगी! राष्ट्रीय अधिवेशन उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन अहमदाबाद की निगरानी में सम्पन्न होगा! देहरादून से अधिवेशन में डी एम लखेडा, राजेश कुकरेती, नबील अहमद, मनोज मित्तल, राजेंद्र भंडारी, प्रमोद कुमार, संजय शर्मा, करन सिंह, जी डी गुप्ता, प्रदीप कुमार,संजीव उपाध्याय, चरन सिंह एवं सुभाष मधवाल भाग लेकर नए नेतृत्व का चुनाव भी करेंगे

ये भी पढ़ें:  459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *