महानगर भाजपा महिला मोर्चा देहरादून की अध्यक्ष सुमन सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों ने नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय पहुंचकर मेयर सौरभ थपलियाल का महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए गए महत्वपूर्ण देहरादून नगर निगम क्षेत्र में cctv कैमरे लगवाने के निर्णय के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

महानगर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कहा गया कि मेयर सौरभ थपलियाल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देहरादून नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में CCTV कैमरे लगाए जाने का निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं स्वागत योग्य है इससे महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी तथा असामाजिक तत्वों पर भी प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी

ये भी पढ़ें:  स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई

अध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा कि बहनों की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान है। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मेयर द्वारा लिया गया यह निर्णय नारी शक्ति के प्रति उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने समस्त देहरादून की महिलाओं कि ओर से मेयर सौरभ थपलियाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करेंगे।

ये भी पढ़ें:  मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

सौरभ थपलियाल ने कहा कि भाजपा सरकार में नारी सुरक्षित है, तभी तो नारी सशक्त है। महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर सरकार एवं स्थानीय निकाय द्वारा किए जा रहे प्रयास निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनों ने मेयर सौरभ थपलियाल का धन्यवाद करते हुए महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *