सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में यातायात पुलिस देहरादून द्वारा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा दिलाराम चौक पर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के महत्व तथा हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर निरीक्षक यातायात द्वारा दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना न केवल कानूनी रूप से आवश्यक है, बल्कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में सिर की गंभीर चोटों से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से स्वयं की सुरक्षा एवं अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक यात्रा के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की।

ये भी पढ़ें:  हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई साथ ही बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 100 वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किये गये।

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस के साथ ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में चार्जशीट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाएगी कांग्रेस: करण माहरा

दून पुलिस की आमजन से अपील, दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी मानक हेलमेट का प्रयोग करायें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *