वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध पशु कटान, बिक्री व तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों के अनुपालन में सभी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  राम मंदिर आंदोलन प्रणेता स्वर्गीय सिंहल को जन्मशताब्दी पर भाजपा परिवार ने दी श्रद्धांजलि!

इसी क्रम में आज दिनांक- 27/09/2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में संचालित मांस की दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच एवं सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें 03 पशु मांस विक्रेता बिना वैध लाइसेंस/अनुमति के मांस का विक्रय/भंडारण करते पाए गए। पुलिस टीम द्वारा संबंधित व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा उन्हें सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया गया कि सक्षम प्राधिकारी से वैध लाइसेंस/अनुमति प्राप्त किए बिना मांस का विक्रय अथवा भंडारण नहीं किया जायेगा।

ये भी पढ़ें:  अल्मोड़ा डीसीबी की चैयरमैन बनी मिली लटवाल

हिरासत में लिये गये व्यक्तियों के नाम पता

1- रईस पुत्र इरफान निवासी कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ़ कोतवाली विकासनगर, देहरादून,उम्र 36 वर्ष ।
2- इसरार पुत्र सकुर निवासी कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ़ कोतवाली विकासनगर देहरादून,उम्र 50 वर्ष
3- जीशान, निवासी कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ़ कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र 40 वर्ष

पुलिस टीम:-

1- उ0नि0 सतेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी डाकपत्थर
2-कानि0 दिनेश बाबू
3-कानि0 पदम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *