श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर खंडाह के पास खिर्सू ब्लाक के बछेली ग्राम पंचायत के तरुली-अमदार गांव में 51 वर्षीय बीना देवी महिला को गुलदार को निवाला बनाने के बाद क्षेत्र में आक्रोश भड़क उठा। घटना से गुस्साए ग्रामीण शनिवार को सड़क पर उतर आए और श्रीनगर-पौड़ी हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने साफ कहा कि क्षेत्र में गुलदार के आतंक से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में वन विभाग को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए जानकारी के अनुसार, खंडाह के पास गुलदार ने घास काटने गई 51 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया था। इस घटना में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से ही आसपास के गांवों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल और आबादी के आसपास गुलदार की सक्रियता से लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। खासकर महिलाओं को घास और चारा लेने के लिए जंगल जाने में खतरा बना हुआ है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजमर्रा के कामों के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोगों में भी दहशत है।
महिला की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर एकत्र होकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुलदार को पकड़ने या उसके आतंक से स्थायी निजात दिलाने की मांग उठाई। हाईवे जाम होने से सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और क्षेत्र में सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने पर जोर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीवों के हमलों की आशंका के बीच लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग की टीम तैनात करने, गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने और ग्रामीणों को राहत देने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि केवल आश्वासन देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि धरातल पर प्रभावी कार्रवाई करनी होगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
वहीं, गुलदार को मारने के आदेश जारी होने की जानकारी सामने आई है। इससे क्षेत्रीय लोगों को कार्रवाई की उम्मीद जगी है। हालांकि, ग्रामीणों की प्रमुख मांग प्रभावित क्षेत्र में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की है। महिला की मौत के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वहीं, डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि गुलदार को मारने के आदेश कर दिए गए है

ये भी पढ़ें:  मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *