उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह जी के भाई पर मुकदमा दर्ज होने के मामले पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
महर्षि ने कहा कि यह पूरा मामला जांच का विषय है और बिना जांच के किसी को दोषी ठहराना, रिपोर्ट लिखना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी इसे वेरीफाई भी नहीं करती है, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इस चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। विधानसभा में चल रहे बवाल प्रकरण पर भाजपा जवाब नहीं दे पा रही है। अपने प्रभारी को बचाने के लिए उन्हें राज्यपाल का पद दे दिया गया ताकि संवैधानिक पद पर रहते हुए उन पर कार्रवाई न हो पाए। पहले भाजपा अपने गिरेबान में झांके।
महर्षि ने कहा कि आदरणीय प्रीतम सिंह जी बहुत वरिष्ठ और सरल स्वभाव के नेता हैं। मैं उन्हें व्यक्तिगत और पारिवारिक रूप से बहुत कम उम्र से जानता हूं। उनके पिताजी उत्तर प्रदेश में मंत्री रहे हैं। उनका जो पारिवारिक बैकग्राउंड है उसका मुकाबला भाजपा का कोई नेता नहीं कर सकता।

ये भी पढ़ें:  एस. जी. आर. आर यूनिवर्सिटी में फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बीपीटी एवं एम पी टी के नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का भव्य स्वागत

प्रीतम सिंह जी लंबे समय से विधायक हैं, भाजपा उन्हें शिकस्त नहीं दे पा रही है। जिला पंचायत में भी उन्होंने पूरे जिले में जीत हासिल की है। ये तभी होता है जब व्यक्ति लोकप्रिय हो और समाज में उसकी बात को महत्व दिया जाता हो।

देहरादून जिला पंचायत राजधानी होने के कारण अपना महत्व रखती है। कांग्रेस ने इसे अपने कब्जे में लिया है, इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है। यह सब उनकी बौखलाहट और षड्यंत्र है, ताकि चुनाव के समय प्रीतम सिंह जी को घेरा जा सके।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता और हैंड हाइजीन बेहद जरूरी

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष की हैसियत से मैं कह रहा हूं कि पूरी कांग्रेस पार्टी, पूरी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी आदरणीय प्रीतम सिंह जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। अगर भाजपा ने ऐसा कोई प्रयास किया तो कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी।

यह सब भाजपा की चुनावी बौखलाहट है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *