रुद्रप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रदीप थपलियाल जी ने आज रुद्रप्रयाग स्थित अपने कार्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत जी का कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान सूक्ष्म जलपान के साथ आगामी विधानसभा चुनावों एवं विभिन्न समसामयिक राजनीतिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
इस अवसर पर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. हरक सिंह रावत जी एवं उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया।
नरेंद्र सिंह नेगी जी के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को रुद्रप्रयाग क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।
