मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें उत्तराखंड के लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को भी इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोक आस्थाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और पूर्वजों से प्राप्त परंपराओं को संजोने का संदेश देता है। इगास का पर्व उत्तराखंड के जनजीवन में विशेष स्थान रखता है और प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करता है।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ डा.दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोकपरंपराएं केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एकता, सामूहिकता और आपसी प्रेम का भी प्रतीक हैं। इगास जैसे लोकपर्व हमें अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। इन पर्वों के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपनी लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिलता है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोककला, लोकभाषाओं और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इगास जैसे लोकपर्वों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने से हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है तथा देश-दुनिया में उत्तराखंड की विशिष्ट लोकपरंपराओं का प्रचार-प्रसार भी हो रहा है।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड का संकल्प– पोलियो मुक्त उत्तराखण्ड, हर बच्चे को सुरक्षा का कवच

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज तथा डॉ धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *