ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के क्रम मे स्पेशल टास्क फ़ोर्स की एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स की टीम को तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही मे बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम के द्वारा देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से एक स्मैक तस्कर को 1 किलो 200 ग्राम समैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद की गयी समैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार मे 3 करोड़ 60 लाख बताई जा रही है । वही एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने टीम को 25 हजार इनाम की घोषणा की है । पकड़ा गया आरोपी मूलरूप से बिजनौर का रहने वाला है वहीँ पिछले दो वर्षो से देहरादून के पोंटा मे रहकर नशा तस्करी का गोरख धंधा चला रहा था। बरामद की गयी समैक बरेली से लायी गयी है ऐसा फिलहाल एसटीएफ को अपडेट मिला है। सभी पहुंलुओं को देखते हुए एसटीएफ द्वारा फिलहाल इस मामले की जड़ तक़ पहुँचने की कोशिश की जा रही है

ये भी पढ़ें:  तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *