अवैध रूप से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, रेडी, ठेली, फड़ आदि लगाकर यातायात व्यवस्था को बाधित कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है, उक्त आदेशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा पलटन बाजार और डिस्पेंसरी रोड में अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध पूर्व में अपनी दुकान के बाहर स्वयं व अन्य लोगो के माध्यम से फुटपाथ पर रिंग लगवाने की शिकायतों के संबंध में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 10/07/24 को थाना कोतवाली नगर द्वारा टीम बनाकर पलटन बाजार में उन सभी दुकानदारो के विरुद्ध, जो अपने दुकानों के बाहर और फुटपाथ पर रिंग लगाकर कपड़े आदि बेच रहे थे, कार्यवाही की गई, तथा उक्त सभी व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए तथा रिंग व ठेलियों को कोतवाली लाया गया।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी के मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुःख, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

कृत कार्यवाही का विवरण :-

(1) 12 दुकानदारों का चालान 81 पु0एक्ट में किया गया जुर्माना 3000/-रु0

(2) 18 रिंग को कोतवाली लाया गया

(3) 12 ठेलियो को कोतवाली लाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *