आज दिनाँक 27 जुलाई 2024 को प्रातः 06:45 जिला नियंत्रण कक्ष चमोली द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन (MH 31CM 6183) बद्रीनाथ से चमोली की ओर आते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम SI कुलदीपक पांडेय के हमराह तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त वाहन में एक दंपति सवार था, जो बद्रीनाथ से चमोली की ओर आ रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होने से खाई की तरफ आधा लटक गया। अचानक लगे झटके से वाहन चला रहा युवक छिटककर खाई में गिर गया जबकि उसकी पत्नी गाड़ी में ही फंसी रही।

ये भी पढ़ें:  भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों एवं सह सयोंजकों को जिम्मेदारी सौंपी है

स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा गाड़ी में फंसी युवती को निकालकर पास के होटल में भिजवाया गया एवं युवक की खोजबीन आरम्भ की गई। परन्तु युवक का कुछ पता नही चल पाया।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर गहन सर्चिंग ऑपरेशन चलाते हुए घटनास्थल से लगभग 300 मीटर नीचे नदी किनारे उक्त युवक के शव को ढूंढ लिया गया। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए शव को रोप व बॉडी बैग के माध्यम से ऊपर मुख्य मार्ग पर पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:  एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने आईएएसओ सम्मेलन में जीते शीर्ष पुरस्कार

मृतक का विवरण:- अनूप पुत्र पुरुषोत्तम, उम्र 30 वर्ष, निवासी:- नागपुर महाराष्ट्र।

रेस्क्यू की गई युवती:- तृप्ति अनु हृदय पत्नी अनूप, निवासी:- नागपुर महाराष्ट्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *