23 नवंबर 2024 केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने अपनी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा संगठन का आभार जताया है ।
5 हज़ारों से अधिक मतों से जीत हासिल होने पर आशा नौटियाल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जिस तरह से केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ है जनता ने सरकार के कामों पर मुहर लगाने का काम किया है । उनका कहना है कि डबल इंजन की सरकार केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माणन कर रही है ।

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में कई योजनाओं का संचालन हो रहा है केदारनाथ के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है जिस तरह का जनादेश मिला है इसके लिए आशा नौटियाल ने केदारनाथ की जनता का भी आभार जताया है नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल का कहना है कि जिस तरह से केदारनाथ की जनता ने भरोसा जताया है केदारनाथ के विकास के लिए वह निरंतर काम करती रहेगी । उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पार्टी संगठन के सभी पदाधिकारी के साथ मंत्रियों विधायकों और सभी कार्यकर्ताओं का भी हार्दिक आभार जताया है। उनका कहना है कि चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ये भी पढ़ें:  46 गांवों में बदलेगी पीवीटीजी परिवारों की तस्वीर, मूलभूत सुविधाओं पर प्रशासन का जोर

आशा नौटियाल का कहना है कि केदारनाथ देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में निरंतर कार्य हो रहा है जिस पर केदारनाथ की जनता ने अपनी अपना मुहर लगाई है इसके लिए केदारनाथ की जनता का भी हार्दिक आभार है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *