उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के वार्षिक सम्मेलन में रविवार को सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ पत्रकारों और यूनियन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से आशीष ध्यानी को प्रदेश अध्यक्ष, हरीश जोशी को महामंत्री और तिलक राज को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। इस मौके पर पत्रकारों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही, उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव में यूनियन के विजयी प्रत्याशियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए प्रत्याशियों में उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, ऑडिटर शिवेश शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर सिंह भंडारी, योगेश रतूड़ी, दीपक बड़थ्वाल और किशोर रावत शामिल थे।

ये भी पढ़ें:  ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज

प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने यूनियन के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा, “यूनियन को एकजुट और सशक्त बनाना मेरी प्राथमिकता होगी। हमें न केवल पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करनी है, बल्कि उनके लिए एक ऐसा मंच तैयार करना है, जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहे।” उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने और समाज में सच्चाई और निष्पक्षता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें:  साइलेज फेडरेशन को दिया 100 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य: डॉ धन सिंह रावत

महामंत्री हरीश जोशी ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यूनियन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी साथियों के साथ काम करने का भरोसा जताया।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि यह जीत पत्रकारों की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वह हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें:  त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन तेज, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी

सम्मेलन के दौरान पत्रकारिता जगत की चुनौतियों और उनकी रक्षा के लिए जरूरी कदमों पर भी चर्चा की गई। नवनियुक्त टीम ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे पत्रकार हितों को प्राथमिकता देंगे और उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *