उत्तरकाशी जिले में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गुरुवार सुबह उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई। हेलिकॉप्टर एक प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक था, जिसमें सात लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बाकी यात्रियों की खोज की जा रही है करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार हैली एयरोट्रांस कम्पनी का है, जिसने आज प्रातः सहस्त्रधारा हैलीपैड से हर्षिल के लिए उडान भरी थी, हैली में पायलट सहित 07 लोग सवार थे, जिनमें 6 की घटनास्थल पर ही मृत्यु तथा 1 के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। हैली में सवार 04 यात्री मुम्बई तथा 2 आन्ध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए की अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी, हरभजवाला और मेहुवाला माफी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *