उत्तराखंड भाजपा की वरिष्ट नेत्री लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने पछवादून की अनेकों समस्याओं को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और क्षेत्र में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए सीएम को ज्ञापन भी दिया। लक्ष्मी कपरूवाण लगातार क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है और उनका मकसद क्षेत्र का विकास करना है इसके लिए वो हरसंभव प्रयास कर रही है और क्षेत्र में जो भी समस्या होती है उसको सरकार तक पहुंचाकर उसका निवारण कराने के लिए प्रयासरत रहती है। आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उन्होंने क्षेत्र की कई समस्याओं को रखा।
आपको बता दे की लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल पिछले काफी समय से क्षेत्र की समस्यानो को दूर करने के लिए अधिकारियो को अवगत कराती रही है और लगातार क्षेत्र के विकास के लिए जनता के बीच रहती है उसी के चलते आज सीएम से मिलकर उन्होंने क्षेत्र के समस्याओं को अवगत कराया इसपर सीएम ने जल्द ही इसपर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने सीएम से मिलकर सहसपुर विधानसभा के अंतर्गत 20 ग्राम सभाओं में पानी का संकट दूर करने के लिए एक मिनी डैम का निर्माण करने के अनुरोध किया। इसके साथ साथ सेलाकुई में कूड़ाघर को कही और शिफ्ट करने का अनुरोध किया वही शिमला बायपास पर रपटो पर पुलो के निर्माण साथ ही हरबर्टपुर में करोड़ों की लागत से बने बस अड्डे को डिपो में परिवर्तन करने की अनुरोध भी सीएम से किया। वही क्षेत्र के डूंगा से मिसरास पट्टी तक सड़क निर्माण की मांग भी कि क्योंकी इस क्षेत्र के लोगो का बरसात के मौसम में शहर से संपर्क पूरी तरह टूट जाता है इस पर सीएम ने लक्ष्मी कपरूवाण को सभी मांगों पर अमल करने का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें:  स्कूलों में प्रवेशोत्सव के तहत 67815 नये छात्रों ने लिया दाखिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *