डॉ अग्रवाल ने बताया कि इंदिरा मार्किट प्रोजेक्ट का बेसिक कार्य पूर्ण हो चुका है। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। बताया कि मानसून के दौरान कार्य प्रभावित नहीं होगा। बुधवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन इंदिरा मार्किट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि बेसिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात

अधिकारियों ने बताया कि इसमें 564 दुकानें बनाई जानी हैं। इसके अलावा 3050 वाहनों के लिए पार्किंग बनेगी। बताया कि 10 मंजिल इमारत बनाई जाएगी। इस पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।

डॉ अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि तय समय 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। इस मौके पर स्थानीय विधायक खजान दास, उपाध्यक्ष एमडीडीए वंशीधर तिवारी, हरीश राणा सहित प्रोजेक्ट मैनेजर आदि अधिकारी उपस्थित रहे

ये भी पढ़ें:  शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएंः डाॅ. धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *