मानवीय संवेदनाओं और पुनर्वास की भावना को केंद्र में रखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में आज राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन), देहरादून की संवासिनियों के लिए एक विशेष पिकनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस पहल के अंतर्गत नारी निकेतन की संवासिनियों को क्रॉस रोड मॉल ले जाया गया, जहाँ उन्हें बहुप्रतीक्षित फिल्म “बॉर्डर–2” दिखायी गई। इसके उपरांत संवासिनियों के लिए स्थानीय होटल में स्नेहपूर्ण वातावरण में लंच की व्यवस्था की गई। इस दौरान संवासिनियों के चेहरों पर खुशी, आत्मविश्वास एवं अपनत्व का भाव स्पष्ट रूप से झलकता रहा कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीना बिष्ट, नारी निकेतन की अधीक्षिका श्रीमती सोनल राणा सहित केंद्र का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा, जिन्होंने पूरे आयोजन को सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराया।
जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में नारी निकेतन की संवासिनियों के मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज की मुख्यधारा से जुड़ाव, आत्मसम्मान की अनुभूति तथा सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है जिलाधिकारी का मानना है कि संरक्षण गृहों में रह रही महिलाओं को यदि सम्मान, स्नेह और सामान्य सामाजिक वातावरण मिले, तो उनका पुनर्वास अधिक प्रभावी एवं सार्थक हो सकता है। जिला प्रशासन इसी भावना के साथ आगे भी ऐसे संवेदनशील एवं प्रेरणादायी प्रयास करता रहेगा

ये भी पढ़ें:  मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *