10/8/2024 को वादिनी मंजू देवी, निवासी नायरा पैट्रोल पंप विकासनगर, देहरादून ने कोतवाली विकास नगर में आकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 09/08/2024 की रात्रि में उनके घर के बाहर खडे किये गये उनके वाहन संख्या – UK11TA-0092 MAX को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर में तत्काल अन्तर्गत धारा -303(2)BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशो पर कोतवाली विकास नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों के सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया, साथ ही घटना के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गयी। पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों से दिनांक -10/8/2024 को वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त दिपुल पुत्र मिजान को शक्ति नहर के पास पुल नं0-02, विकासनगर से चोरी किये गये वाहन संख्या – UK11TA-0092 MAX के साथ गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है तथा अभियुक्त द्वारा अपने नशे की पूर्ति के लिए ही वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, घटना को अंजाम देने के बाद अभियुक्त उक्त वाहन को गैर राज्य ले जाकर बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी देहरादून की कुशल रणनीति से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते अपराधी

नाम पता अभियुक्त –

दिपुल पुत्र मिजान सिंह, निवासी घणता चकराता, देहरादून, उम्र -19 वर्ष ।

बरामदगी –
MAX वाहन संख्या – UK-11 TA-0092

पुलिस टीम
1-उ0नि0 वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी बाजार
02-उ0नि0 संदीप पंवार
03-कानि0 अनिल सालार
04-कानि0 ब्रजपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *