क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु की जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सत्य साई मंदिर वाली गली सुभाष नगर पर कुछ लड़के हाथों में डंडे लेकर खड़े हुए मिले, उक्त सभी लड़के गौरव शर्मा,अंकुश चौधरी, हिमांशु चौधरी,निखिल, कार्तिक राना से पूछताछ करने पर वे सभी पुलिस टीम के साथ ही उग्र हो गए, जिनको पुलिस टीम द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया परंतु अभियुक्त गण नहीं माने, जिससे प्रतीत हुआ की अभियुक्त गण किसी व्यक्ति/लड़कों के साथ मारपीट करने की फिराक में है एवं किसी संगीन वारदात को अंजाम दे सकते हैं, जिस पर मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त सभी अभियुक्तों गणों को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस

नाम पता गिरफ्तार
1- गौरव शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी शारदा नगर नियर सर्किट हाउस, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी गोकुलधाम सोसायटी, क्लेमेंटटाउन, जनपद देहरादून, उम्र 25 वर्ष
2- अंकुश चौधरी पुत्र सुरेश पाल निवासी शुक्रताल, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी गोकुलधाम सोसायटी, क्लेमेंटटाउन, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष
3- हिमांशु चौधरी पुत्र कुशल पाल निवासी लेबर कॉलोनी, सहारनपुर हाल निवासी गोकुलधाम सोसायटी, क्लेमेंटटाउन, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष
4- निखिल पुत्र संजीव निवासी ग्राम लाख थाना शामली, जिला शामली, उत्तर प्रदेश हाल निवासी गोकुलधाम सोसायटी, क्लेमेंटटाउन, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष
5- कार्तिक राना पुत्र अनिल राणा निवासी आसमा विहार फेस- 2 लेन नंबर सी 5 टर्नर रोड, थाना क्लेमेंट टाउन, जनपद देहरादून मूल पता कोठी दुल्ला भवन सिल्वर नगर जिला बागपत, उम्र 22 वर्ष।

ये भी पढ़ें:  रोडवेज की ई-टिकट मशीनों पर मेड इन चाइना विवाद, परिवहन मंत्री बोले- जल्द बदली जाएंगी मशीनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *