सांसद बलूनी ने बताया कि उत्तराखंड के आज सभी सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस बारे में चर्चा की। बलूनी ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था वहां के पर्यटन पर निर्भर करती है और हमारे स्थानीय लोग और छोटे-बड़े सभी व्यापारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केदारघाटी और रामनगर सहित प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सड़क मार्ग बाधित हैं। बलूनी ने कहा कि हमने केंद्रीय मंत्री से यात्रा मार्ग सहित प्रदेश के अन्य राजमार्गों पर मौजूद आपदा संवेदनशील स्थानों पर स्थायी समाधान झरने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *