राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ या RSS की शाखाओं में सरकारी कर्मचारियों के शामिल होने संबंधी प्रतिबंध अब उत्तराखंड में हटा दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के जारी होने के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की शाखाओं में शामिल होने पर अब कोई रोक नहीं रह गयी है राज्य के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन के दफ्तर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि किसी भी राजकीय कार्मिक द्वारा आरएसएस की शाखा और अन्य

ये भी पढ़ें:  राजकीय शिशु सदन केदारपुरम, की दिवंगत संविदा कार्मिक की पुत्री को 25 हजार आर्थिक सहायता

सांस्कृतिक या सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने को उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली का उल्लंघन नहीं माना जाएगा। इस आदेश के जारी होने के बाद अब सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की शाखाओं में शामिल होने का रास्ता खुल गया है।
आपको बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने आरएसएस की गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों के भाग लेने पर लगे प्रतिबंध को 58 साल बाद हटा दिया था। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्य सरकारें सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस से जुड़े होने पर प्रतिबंध को पहले ही हटा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *