राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सीएम से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों को सीएम के समक्ष रखामुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा इस दौरान मुख्यमंत्री ने सचिव कार्मिक की अध्यक्षता में सचिव शिक्षा, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तथा राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक सप्ताह के अन्दर बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ के मांग पत्र के नियमों के आलोक में अग्रेतर कार्यवाही कार्यवाही की जाए इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री रमेश पैन्यूली, उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे

ये भी पढ़ें:  हरेला पर्व पर नगर निगम का हरित संकल्प: महापौर सौरभ थपलियाल ने किया अभियान का शुभारम्भ, मिशन पोषण संकल्प के तहत लाखों सब्जी पौधों के वितरण की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *