पॉक्सो एक्ट में नामजद, लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर दूर हल्द्वानी में एक विधवा महिला से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद चल रहे दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी मुकेश बोरा को पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

आरोपी मुकेश बोरा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *