केदारनाथ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने आज कई गांवों में प्रचार प्रसार के किया इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल से केदारनाथ धाम के विकास के लिए लगातार काम चल रहा है।

जिस तरह से डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है इससे केदारनाथ धाम का विकास भी हो रहा है उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी कई योजनाओं को संचालित कर रही है ।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है । जिस तरह मातृशक्ति को सरकार की हर योजना का सीधा लाभ मिल रहा है उसी का सीधा प्रभाव है कि भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को महिलाओं का एकतरफा समर्थन मिल रहा है । मातृशक्ति की केदारनाथ में भाजपा की होने वाली प्रचंड जीत में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी ।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

भाजपा महिला मोर्चा के मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को आम लोगों का जन समर्थन मिल रहा है उनका कहना है कि जिस तरह से राज्य सरकार में केदारनाथ के विकास के लिए काम किया है ऐसे में बीजेपी जीत हासिल करेगी।

फिलहाल जिस तरह से प्रचार प्रसार चल रहा है ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है 20 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर भाजपा ने अपनी सभी तैयारियां भी कर दी है ।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन आदित्य कोठारी कई मंत्री और विधायक भी लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं ।

आपको बता दें कि 20 नवंबर को केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान होना है ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता टोली बनाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *