श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस के अंग्रेजी विभाग के द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का मुख्य विषय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत महिला सशक्तिकरण रखा गया पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस की डीन प्रोफेसर डॉ प्रीति तिवारी ने किया इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मोनिका अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि

ये भी पढ़ें:  1 नवम्बर को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली में उत्तराखण्ड के हजारों कांग्रेसजन करेंगे प्रतिभाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित इस पोस्टर प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग के 20 छात्रों ने भाग लिया, छात्रों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदर्शन करते हुए रचनात्मक पोस्टर बनाएं। प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम

स्थान पर मानसी बलूनी, द्वितीय स्थान पर श्रेया वहीं तृतीय स्थान पर आकांक्षा रही।निर्णायक मंडल में डॉ प्रीति तिवारी, डॉ पूजा जैन और डॉ आशा बाला शामिल रहे।इस प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ पारुल अग्रवाल, डॉ विशाल जोशी, मीता घोष के साथ ही स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस के विभागाध्यक्ष और शिक्षक गण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *