भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों के सामने पहाड़ की तरह तनकर खड़े हो जाते हैं। अब उत्तराखंड के आदर्श नेगी भी आतंकियों से लोहा लेते हुए बलिदानी हो गए। उनकी शहादत की खबर सुनने के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। आदर्श नेगी के घर पर लोगों का तांता लग गया। उनके पिता किसान हैं।

ये भी पढ़ें:  हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय,

जागरण संवाददाता, देहरादून। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी बलिदान हो गए। इस खबर के बाद उनके घर में कोहराम मचा है। उनके स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर में थे सबसे छोटे

26 वर्षीय आदर्श टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे।उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं।आदर्श ने बारहवी तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से हुई। 2019 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष थे।

ये भी पढ़ें:  भाजपा के झूठे दुष्प्रचार, ध्यान भटकाने की राजनीति और "माफी मांगो" के खोखले ड्रामे पर हमारा रुख स्पष्ट है, हम माफी नहीं मांगेंगे: डॉ प्रतिमा सिंह

एक भाई चेन्नई में करता है नौकरी

आदर्श तीन भाई बहन में सबसे छोटे थे। उनकी बहन की शादी हो चुकी है और भाई चेन्नई में नौकरी करता है।वह इसी साल फरवरी में अपने ताऊ के लड़के की शादी में घर आए थे। सोमवार देररात उनके बलिदान होने की खबर स्वजन को दी गई। यह जानकारी मिलते ही उनके घर में मातम छा गया।

ये भी पढ़ें:  पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण और नकल माफिया ने युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला, सरकार जवाब दे : डॉ जसविंदर सिंह गोगी वोट की लूट से बनी सरकार पेपर धांधली से लेकर चढ़ावा चंदा दान चोरी तक पहुँच गयी: डॉ प्रतिमा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed