मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को प्रोत्साहित कर रही संस्था सोसायटी फॉर एन्वायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट के सहयोग से सशस्त्र सीमा बल द्वारा “वृक्षारोपण अभियान” एक हरित भविष्य की ओर के तहत श्रीनगर में 300 पौधे लगाए गए

पर्यावरण विद पद्मविभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के

ये भी पढ़ें:  एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

संरक्षण में सोसायटी फॉर एन्वायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट द्वारा केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर को विभिन्न प्रजातियों के 6000 पौधें उपलब्ध कराये गये हैं

जिसमे से “पौधा रोपण अभियान-2024” के तहत 300 पौधें उप महानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी स.सी.ब., द्वितीय कमान धीरज पठानिया, उप कमांडेंट राजन राय, तथा के.प्र.के. श्रीनगर के कार्मिकों व प्रशिक्षुओं की उपस्थिति में पौधा रोपण किया गया | इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करना है। सोसायटी की तरफ से सचिव हरि सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह कड़ाकोटी, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह, विधि सलाहकार अजय कृष्णा भटारा, चेतन सिंह, साहिल, राजकुमार, जतिन सैनी आदि ने प्रतिभाग किया एवं केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। सोसायटी के सदस्यों द्वारा एक-एक पौधा माँ के नाम पर रोपित किया गया |

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *