वादी रईस अहमद निवासी शेरपुर जनपद देहरादून द्वारा थाना सहसपुर में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा उसकी दुकान का शटर तोड़कर ज्वैलरी चोरी कर ली गई है। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सहसपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 374/24 अंतर्गत धारा 305/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उनके खुलासे तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना सहसपुर पर अलग अलग टीमो का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उसके आस पास लगे cctv कैमरों का अवलोकन किया गया तथा सीसीटीवी कैमरो से प्राप्त संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिए से मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए उन्हें सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आए/ जेल गये अभियुक्तो की अद्यतन स्थिति की जानकारी करते हुए उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

ये भी पढ़ें:  डालनवाला क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का एसटीएफ उत्तराखण्ड तथा दून पुलिस की संयुक्त टीम ने किया खुलासा

पुलिस द्वारा किये जा प्रयासों के दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को घटना में शामिल अभियुक्तों के वापस देहरादून आने की जानकारी मिली, जिस पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर सभावाला के पास से वाहन चेकिंग के दौरान एक आल्टो वाहन सं0-UK07AE-9189 में सवार घटना में शामिल 03 अभियुक्तों 1-जुनैद पुत्र लियाकत निवासी पठानपुरा थाना बेहट सहारनपुर उ0प्र0, 2- अहसान मलिक पुत्र अखतर निवासी जैतपुर थाना बेहट सहारनपुर उ0प्र0, 3- अफजल पुत्र अकबर निवासी इन्दिरा कालोनी जैतपुर थाना बेहट सहारनपुर उ0प्र0 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी बरामद की गई।

ये भी पढ़ें:  प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न डॉ. रमेश कुंवर अध्यक्ष और डॉ. यशपाल तोमर महासचिव निर्वाचित

गिरफ्तार अभियुक्त अहसान मलिक पूर्व में भी हरियाणा तथा सहारनपुर से चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है, जिस के विरुद्ध हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश में चोरी तथा लूट के कई अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है, जिसकी जानकारी की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- जुनैद पुत्र लियाकत निवासी पठानपुरा, थाना बेहट, सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र 20 वर्ष
2- अहसान मलिक पुत्र अखतर निवासी जैतपुर थाना बेहट सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष,
3- अफजल पुत्र अकबर निवासी इन्दिरा कालोनी जैतपुर थाना बेहट सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष

ये भी पढ़ें:  जिला प्रशासन का जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच, सुरक्षा की गारंटी, त्वरित एक्शन

बरामदगी

1-घटना में चोरी की गई 04 लाख रु० अनुमानित कीमत की ज्वैलरी
2- 36 तांबे के सिक्के
3-सफेद धातु की 05 मूर्ति
4- 01 लेडीज घडी व 01 जेन्टस घडी
5- एक सीसीटीवी केमरा
6- घटना में प्रयुक्त आल्टो कार UK07AE-9189

पुलिस टीम :-

1- प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश त्यागी, थाना सहसपुर
2-व0उ0नि0 विकास रावत, थाना सहसपुर
3- उ0नि0 राजेश असवाल
4-अपर उ0नि0 प्रमोद काला
5-हे0का0 जितेन्द्र कुमार
6-हे0का0 दीप प्रकाश थाना पटेलनगर
7-कानि0 कुलदीप सिंह
8- कानि0 नरेश पन्त
9- कानि0 सचिन कुमार
10-कानि0 मनोज बिष्ट
11-कानि0 रविन्द्र राणा
12- कानि0 जितेन्द्र चौधरी (एसओजी)
13-कानि0 नवीन कोहली (एसओजी)
14-कानि0 किरन (एसओजी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *