जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे दिया। इस खबर के बाद से देवभूमि शोक में डूब गई है। परिजन सदमे में है तो वहीं बलिदानियों के घर -गांव में मातम पसर गया है कठुआ के बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आतंकी हमले में पांच जवान बलिदान हो गए वहीं कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू-कश्मीर में एक माह में सबसे बड़ा आतंकी हमला अंजाम दिया गया
हिजबुल मुजाहिदीन के दुर्दांत आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर सुरक्षाबलों पर हमले के इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रहे थे। ऐसे में कठुआ जिले में भी हाई अलर्ट था। बाकायदा सभी एजेंसियों को एहतियात बरतने के निर्देश थे आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग के आनंद सिंह, पौड़ी के कमल सिंह और अनुज नेगी व टिहरी गढ़वाल के विनोद सिंह ने अपना बलिदान दिया

ये भी पढ़ें:  पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण और नकल माफिया ने युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला, सरकार जवाब दे : डॉ जसविंदर सिंह गोगी वोट की लूट से बनी सरकार पेपर धांधली से लेकर चढ़ावा चंदा दान चोरी तक पहुँच गयी: डॉ प्रतिमा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed