देश के कई राज्यों में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। इसी बीच उत्तराखंड राज्य में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को राज्य में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल दोनों डॉक्टरों की स्थिति सामान्य है और वो आइसोलेशन में हैं अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। हालांकि, इससे पहले तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। यह तीनों ही संक्रमित मरीज अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए थे। इसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही कोविड से बचाव से संबंधित तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर भी तेज हो गया है उत्तराखंड में अब तक कोरोना के पांच मामले देहरादून के सीएमओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में शुरुआती दौर में कोविड के तीन मामले सामने आए थे लेकिन ऋषिकेश एम्स में दो और मामले सामने आ गए हैं। ऐसे में उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल पांच मामले हो गए हैं स्वास्थ्य सचिव और स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से ली गई बैठकों के दौरान जो दिशा निर्देश दिए गए हैं इस दिशा निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत टेस्टिंग बढ़ाए जाने, फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने पर अलग से फ्लू क्लिनिक बनाने, आइसोलेशन वार्ड को दुरुस्त करना, ऑक्सीजन इक्विपमेंट को दुरुस्त करना समेत अन्य दिशा निर्देश शामिल है

ये भी पढ़ें:  विश्व पटल पर चमका एसजीआरआरविश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *