उत्तराखंड के अधिकतर जिलों के कुछ इलाकों में आज शनिवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में अधिक सतर्कता के साथ रहें। साथ ही आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से भी बचें। मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 अगस्त के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों दिनों में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं। ऐसे में इन नदी-नालों को पार करने से भी बचें। शुक्रवार को देहरादून में दिनभर मौसम साफ रहा तेज धूप के कारण गर्मी से लोग बेहाल रहे। लेकिन शाम के समय बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान भी कुछ नीचे आ गया। कुछ देर की बारिश से देहरादून की सड़क तालाब बन गई और उसकी वजह से लोग जाम से जूझते नजर आए। आंतरिक मार्गों में तो सड़कों पर पानी भरने के कारण गड्ढों और नालियों का भी पता नहीं चल रहा था। इसकी वजह से छोटी-छोटी गलियों में भी लोग जाम से जूझते दिखाई दिए

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की घोर विफलता और आपराधिक लापरवाही ने दांव पर लगाया उत्तराखंड के युवाओं का भविष्य; मेडिकल काउंसलिंग शुरू, पर रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों की मान्यता पर सस्पेंस बरक़रार — डॉ. प्रतिमा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *