श्री केदारनाथ धाम 24 जुलाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रात:भगवान केदारनाथ जी के दर्शन किये भगवान का जलाभिषेक किया। मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री यात्रा व्यवस्थाओं एवं पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम से वापस रवाना हुए

ये भी पढ़ें:  श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया तथा केदारनाथ यात्रा के संबंध में जानकारी दी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग,समन्वयक आरसी तिवारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, विपिन तिवारी,प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत,ललित त्रिवेदी सहित तीर्थ पुरोहित रहे मौजूद

ये भी पढ़ें:  देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई, निर्माण स्थलों का प्रवर्तन टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *