माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा अपने- अपने थाना क्षेत्रों में आम जन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 11/08/2024 को विकासनगर पुलिस द्वारा आम जन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस की चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोगो व बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ये भी पढ़ें:  अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीवीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने गांधी पार्क में रखा मौन उपवास

चौपाल के दौरान उपस्थित जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों से रुबरु कराते हुए पुलिस द्वारा उनसे नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की अपील की गई, साथ ही क्षेत्र में नशे के व्यापार में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से शामिल व्यक्तियों के सम्बंध में किसी भी प्रकार की सूचना को तत्काल पुलिस को देने हेतु अवगत कराया गया।

ये भी पढ़ें:  अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस

इसके अतिरिक्त वर्तमान में बढते साईबर अपराधों के संबंध में भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई, जिसमें अपना OTP किसी अनजान व्यक्ति को शेयर न करने, किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये लिंक को क्लिक न करने आदि के विषय मे बताया गया, साथ ही किसी के साथ कोई साईबर अपराध घटित होने पर तत्काल इसकी शिकायत हेल्प लाईन नं0-1930 पर दर्ज कराने की जानकारी दी गयी।

ये भी पढ़ें:  FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

चौपाल में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संचालित गौरा शक्ति एप के बारे में उपस्थित महिलाओ/व्यक्तियों को विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही गौरा शक्ति एप के माध्यम से ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराने तथा किसी आकस्मिक घटना के घटित होने पर हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के संबंध में अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में विकास नगर पुलिस के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम जन मानस द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *